पाकिस्तान की चैंपियंस ट्रॉफी में आतंकी साजिश का अलर्ट:विदेशी दर्शकों को किडनैप करने का प्लान; मीडिया रिपोर्ट्स में दावा

Updated on 25-02-2025 11:55 AM

पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ब्यूरो ने देश में चल रही चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान आतंकी खतरे का अर्लट जारी किया है। इंटेलिजेंस के मुताबिक आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट खुरासान (ISIS-K) विदेशी नागरिकों को अगवा करने का प्लान कर रहा है। यह संगठन टूर्नामेंट देखने आ रहे विदेश दर्शकों का अपहरण फिरौती के लिए कर सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ISIS-K के मेंबर्स एयरपोर्ट, दफ्तरों और बंदरगाहों के साथ-साथ रिहायशी ठिकानों पर भी नजर बनाए हुए हैं, जहां विदेशी नागरिक लगातार आ-जा रहे हैं।

यह रिपोर्ट ऐसे समय सामने आई है जब पाकिस्तान में इंटरनेशनल इवेंट्स में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सोमवार को रावलपिंडी में खेले गए बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के मैच को दौरान पाकिस्तान की कट्टरपंथी पार्टी तहरीक-ए-लब्बैक का एक समर्थक मैदान में घुस गया। इसके हाथ में तहरीक-ए-लब्बैक पार्टी के लीडर साद रिजवी की तस्वीर थी।

इंटेलिजेंस रिपोर्ट में प्लानिंग का खुलासा

  • रिपोर्ट के मुताबिक ISIS-K का प्लान है कि शहरों के बाहरी इलाकों में प्रॉपर्टी किराए पर ली जाए।
  • जान बूझकर ऐसी प्रॉपर्टी को किराए पर लिया जा रहा है, जहां कैमरा सर्विलांस न हो।
  • इन प्रॉपर्टीज तक जाने के लिए सिर्फ रिक्शा या मोटरसाइकिल जैसे साधन ही हों।
  • किडनैप किए गए लोगों को रात के अंधेरे में इन सेफ हाउस तक पहुंचाया जाए, ताकि सुरक्षा को चकमा दिया जा सके।

TTP और ISIS-K समेत कई संगठनों के खिलाफ अलर्ट जारी CNN-न्यूज18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक किडनैपिंग की साजिशों के बारे में चेतावनी के बाद तहरीक-ए तालिबान पाकिस्तान (TTP), ISIS-K और बलूचिस्तान में मौजूद कई आतंकी संगठनों के खिलाफ अलर्ट जारी किया गया है।

लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लाहौर और रावलपिंडी में होने वाले मैचों के दौरान 12 हजार पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा। इनमें 18 सीनियर अधिकारी, 54 DSP, 135 इंस्पेक्टर, 1200 अपर सबआर्डिनेट, 10556 कॉन्स्टेबल और 200 से ज्यादा महिला पुलिस अधिकारी शामिल होंगी।

भारत पहले ही पाकिस्तान जाने से इनकार कर चुका है भारत की टीम पहले ही पाकिस्तान जाकर चैंपियंस ट्रॉफी का कोई भी मैच खेलने से इनकार कर चुकी है। इस वजह से भारत के सभी मैच UAE में हो रहे हैं। अगर टीम इंडिया सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंचती है तो विपक्षी टीम को UAE आकर मैच खेलना होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 November 2025
ढाका: बांग्लादेश में बीते साल बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिला था। छात्रों के विरोध प्रदर्शन और सेना के सुरक्षा देने से हाथ खींचने के बाद अगस्त, 2024 को तत्कालीन…
 03 November 2025
वॉशिंगटन: अमेरिका ने चीन से दोस्ती का हाथ बढ़ाते हुए अपनी विदेश नीति और विश्व व्यवस्था में एक बड़े बदलाव का संकेत दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुले…
 03 November 2025
बमाको: अफ्रीकी देश माली में बड़े उथलपुथल का संकेत मिल रहा है। ओसामा बिन लादेन के आतंकी गुट अल कायदा से संबद्ध समूह जेएनआईएम ने माली में तेजी से अपनी…
 03 November 2025
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि पाकिस्तान परमाणु परीक्षण कर रहा है। पाकिस्तान को लेकर लंबे समय से आशंका थी कि वो परमाणु परीक्षण कर सकता है…
 03 November 2025
काबुल: अफगानिस्तान के पूर्व उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह ने तालिबान के साथ तनाव पर पाकिस्तान को चेताया है। साथ ही आईएसआई और पाकिस्तानी आर्मी पर तंज भी कसा है। सालेह का…
 03 November 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित किराना हिल्स ऑपरेशन सिंदूर के दौरान काफी सुर्खियों में रहा था। किराना हिल्स के आसपास भारत ने पाकिस्तानी ठिकानों को निशाना बनाया था। अब…
 03 November 2025
काहिरा, मिस्र में गीजा के पिरामिडों के पास दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम ग्रैंड इजिप्शियन शनिवार को आम जनता के लिए खोल दिया है।मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सीसी के साथ…
 03 November 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि पाकिस्तान परमाणु परीक्षण कर रहा है। उन्होंने यह बयान रविवार को CBS न्यूज को दिए इंटरव्यू में दिया।ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका…
 28 October 2025
रियाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सऊदी अरब के दौरे पर पहुंचे हैं। शरीफ ने सोमवार को रियाद में सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात की है। दोनों…
Advt.