यूक्रेन जंग पर अमेरिका रूस के साथ:UN में पहली बार रूस की निंदा से इनकार, वोटिंग में भी साथ दिया

Updated on 25-02-2025 11:53 AM

अमेरिका ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र (UN) महासभा में यूक्रेनी प्रस्ताव के खिलाफ रूस के समर्थन में वोटिंग की। यूक्रेन ने रूस के साथ युद्ध को 3 साल पूरे होने पर UN में एक प्रस्ताव पेश किया था। इस प्रस्ताव में रूसी हमले की निंदा करने और यूक्रेन से तत्काल रूसी सेना को वापस बुलाने की मांग की गई थी। अमेरिका ने अपनी पुरानी नीतियों के उलट साथी यूरोपीय देशों के खिलाफ जाकर इस प्रस्ताव के विपक्ष में मतदान किया। जबसे रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध की शुरुआत हुई, तब से पहली बार अमेरिका और इजराइल ने यूक्रेन के खिलाफ वोट किया है।

जबकि भारत और चीन समेत 65 देशों ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। प्रस्ताव का समर्थन करने वालों में जर्मनी, ब्रिटेन और फ्रांस जैसे प्रमुख यूरोपीय देश शामिल हैं। यह प्रस्ताव 18 के मुकाबले 93 मतों से पारित हो गया।

यूक्रेनी प्रस्ताव में तीन प्रमुख मांगें

  • यूक्रेन से रूसी सेना की तत्काल वापसी
  • यूक्रेन में स्थायी और न्यायपूर्ण शांति
  • युद्ध अपराधों के लिए रूस की जवाबदेही

अमेरिकी प्रस्ताव में रूस का जिक्र तक नहीं 

अमेरिका ने भी UN में 3 पैराग्राफ का प्रस्ताव पेश किया। इसमें न तो रूसी हमले का जिक्र था और न ही किसी तरह की निंदा की। इसमें बस दोनों देशों में हुए जानमाल के नुकसान पर शोक जाहिर किया गया। अमेरिका ने कहा कि वो लड़ाई को जल्द खत्म करके यूक्रेन और रूस के बीच स्थायी शांति की अपील करता है।

अमेरिकी डिप्लोमैट डोरोथी कैमिली शिया ने कहा-

QuoteImage

इस तरह के प्रस्ताव युद्ध को रोकने में नाकाम रहे हैं। यह युद्ध अब बहुत लंबा खिंच चुका है। यूक्रेन और रूस के साथ-साथ दूसरी जगहों पर भी लोगों को इसकी बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ रही है।

QuoteImage

यूरोपियन डिप्लोमैट्स ने कहा कि वो इस बात से नाराज हैं कि उनके पुराने सहयोगी ने उनके खिलाफ वोट दिया है।

ट्रम्प और जेलेंस्की में जुबानी जंग

यह सारा मामला ऐसे वक्त पर हो रहा है जब हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच जुबानी जंग देखने को मिली थी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट में जेलेंस्की को एक मामूली कॉमेडियन और बिना चुनाव वाला एक तानाशाह बताया था।

इससे पहले जेलेंस्की ने कहा कि ट्रम्प गलत जानकारी के साथ, गलतफहमी में जी रहे हैं। जेलेंस्की का ये बयान ट्रम्प के एक आरोप के जवाब में आया था। दरअसल ट्रम्प ने कहा था कि ​​​​​​यूक्रेन में ​जेलेंस्की की अप्रूवल रेटिंग गिरकर सिर्फ 4% रह गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 November 2025
ढाका: बांग्लादेश में बीते साल बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिला था। छात्रों के विरोध प्रदर्शन और सेना के सुरक्षा देने से हाथ खींचने के बाद अगस्त, 2024 को तत्कालीन…
 03 November 2025
वॉशिंगटन: अमेरिका ने चीन से दोस्ती का हाथ बढ़ाते हुए अपनी विदेश नीति और विश्व व्यवस्था में एक बड़े बदलाव का संकेत दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुले…
 03 November 2025
बमाको: अफ्रीकी देश माली में बड़े उथलपुथल का संकेत मिल रहा है। ओसामा बिन लादेन के आतंकी गुट अल कायदा से संबद्ध समूह जेएनआईएम ने माली में तेजी से अपनी…
 03 November 2025
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि पाकिस्तान परमाणु परीक्षण कर रहा है। पाकिस्तान को लेकर लंबे समय से आशंका थी कि वो परमाणु परीक्षण कर सकता है…
 03 November 2025
काबुल: अफगानिस्तान के पूर्व उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह ने तालिबान के साथ तनाव पर पाकिस्तान को चेताया है। साथ ही आईएसआई और पाकिस्तानी आर्मी पर तंज भी कसा है। सालेह का…
 03 November 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित किराना हिल्स ऑपरेशन सिंदूर के दौरान काफी सुर्खियों में रहा था। किराना हिल्स के आसपास भारत ने पाकिस्तानी ठिकानों को निशाना बनाया था। अब…
 03 November 2025
काहिरा, मिस्र में गीजा के पिरामिडों के पास दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम ग्रैंड इजिप्शियन शनिवार को आम जनता के लिए खोल दिया है।मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सीसी के साथ…
 03 November 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि पाकिस्तान परमाणु परीक्षण कर रहा है। उन्होंने यह बयान रविवार को CBS न्यूज को दिए इंटरव्यू में दिया।ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका…
 28 October 2025
रियाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सऊदी अरब के दौरे पर पहुंचे हैं। शरीफ ने सोमवार को रियाद में सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात की है। दोनों…
Advt.