मणिपुर में मुस्लिम भाजपा नेता का घर जलाया:नए वक्फ बिल का किया था समर्थन

Updated on 07-04-2025 01:11 PM

नए वक्फ कानून का समर्थन करने पर मणिपुर के थोउबल जिले में रविवार को भीड़ ने भाजपा बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष असगर अली मकाकमयुम के घर में तोड़फोड़ की और आग लगा दी।

घटना के बाद असगर अली ने माफी मांगी और केंद्र सरकार से नए वक्फ कानून को वापस लेने की अपील की। उन्होंने पोस्ट में पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को भी टैग किया। असगर अली ने लिखा –

QuoteImage

कृपया इस मुद्दे पर राजनीति न करें। मैंने जो कुछ भी कहा, अगर उससे किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो मैं माफी चाहता हूं। मैं केंद्र सरकार से अनुरोध करता हूं कि इस कानून को वापस ले लिया जाए।

QuoteImage

इस बीच, आज राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नए वक्फ कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेगा। सुप्रीम कोर्ट में अब तक 6 याचिकाएं दाखिल हो चुकी हैं।

केरल के सुन्नी मुस्लिम संगठन जमीयतुल उलेमा, कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद, AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, AAP विधायक अमानतुल्लाह खान, सिविल राइट्स संगठन एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स और जमीयत उलेमा-ए-हिंद याचिका लगा चुके हैं। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने 11 अप्रैल से पूरे देश में विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है।

सरकार ने गजट नोटिफिकेशन जारी किया

सरकार ने नए कानून को लेकर गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कानून को लागू करने की तारीख को लेकर केंद्र सरकार अलग नोटिफिकेशन जारी करेगी। यह बिल (अब कानून) 2 अप्रैल को लोकसभा और 3 अप्रैल को राज्यसभा में 12-12 घंटे की चर्चा के बाद पास हुआ था।

इस पर चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा था- कानून का उद्देश्य वक्फ संपत्तियों में हो रहे पक्षपात, दुरुपयोग और अतिक्रमण को रोकना है। बिल को राज्यसभा में 128 सदस्यों ने समर्थन दिया था, 95 ने विरोध किया। लोकसभा में यह बिल 2 अप्रैल की आधी रात पारित हुआ था। इस दौरान 288 सांसदों ने समर्थन में और 232 ने विरोध में वोट डाला था।

वक्फ बिल पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का विरोध 

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने शनिवार शाम को वक्फ बिल के विरोध में दो पेज का लेटर जारी किया और 11 अप्रैल से पूरे देश में विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की। AIMPLB ने कहा कि हम सभी धार्मिक, समुदाय-आधारित और सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेंगे। यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक संशोधन पूरी तरह से निरस्त नहीं हो जाते।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 November 2025
भोपाल: रविवार शाम को एक करोड़ रुपये का बायोगैस प्लांट आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। यह प्लांट यादगार-ए-शाहजहानी पार्क के पीछे स्थित था। शाम करीब 5:30 बजे…
 03 November 2025
दरभंगाः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान केवटी विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए महागठबंधन (इंडिया गठबंधन) पर जोरदार हमला बोला।…
 03 November 2025
गाज‍ियाबाद: दिल्ली से चोरी कार सिद्धार्थ विहार स्थित टीएंडटी होम्स सोसायटी की पार्किंग मिलने से हड़कंप मच गया। रविवार सुबह पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने और लिफ्ट में कपड़े बदलने के…
 03 November 2025
मुंबई: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों से पहले राज्य सरकार ने एक बड़ा निर्णय लिया है। सीएम देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने के…
 03 November 2025
जयपुर: राजस्थान में पिछले तीन दिनों से चल रही निजी बस ऑपरेटर्स की हड़ताल जल्द खत्म हो सकती है। सोमवार को निजी बस संचालकों का एक प्रतिनिधिमंडल डिप्टी सीएम और परिवहन मंत्री प्रेमचंद…
 03 November 2025
जोधपुर: राजस्थान प्रदेश के जोधपुर में स्थित फलौदी में हुए टेंपो ट्रेवलर हादसे के पीड़ितों को राहत देने वाली खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने फलोदी टेंपो ट्रेवलर हादसे…
 03 November 2025
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नागल थाना क्षेत्र के गांव बोहडूपुर में शनिवार रात बारात के दौरान डीजे बजाने को लेकर दो समुदायों के…
 03 November 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के बने भारत मंडपम में इमर्जिंग साइंस एंड टेक्नोलॉजी इनोवेशन कॉन्क्लेव (ESTIC) 2025 में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान देश में रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) इकोसिस्टम…
 28 October 2025
जयपुर: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से अपने घर-परिवार, बच्चों और उम्मीदों के साथ राजस्थान आए मजदूरों की सुबह मौत के साये में तब्दील हो गई। मनोहरपुर थाना क्षेत्र के टोडी गांव…
Advt.