पीएम मोदी आज एडवांटेज असम 2.0 समिट का उद्घाटन करेंगे:60 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे; 2 दिन चलेगी समिट

Updated on 25-02-2025 11:45 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के असम दौरे पर हैं। वे मंगलवार को गुवाहाटी में एडवांटेज असम 2.0 समिट का उद्घाटन करेंगे। यह दो दिन की इंफ्रास्ट्रक्चर और इन्वेस्टमेंट समिट है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि

QuoteImage

60 से ज्यादा देशों के राजदूत और मिशन हेड समिट में हिस्सा लेने आ रहे हैं। एक्ट ईस्ट देशों की एडवांटेज असम 2.0 में विशेष रुचि है क्योंकि असम एक्ट ईस्ट से जुड़ा हुआ है।

QuoteImage

वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि अभी तक हमारे पास 1 लाख करोड़ रुपए के प्रस्ताव हैं। बीते दिन पीएम ने सरूसजाई स्टेडियम में मोइर बिनंदिनी (मेगा झुमोइर) कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। असम चाय उद्योग के 200 साल पूरे होने पर यह कार्यक्रम आयोजित किया था। इस दौरान पीएम ने कहा, 'एक समय था जब देश में असम और पूर्वोत्तर के विकास की उपेक्षा की जाती थी। यहां की संस्कृति को भी नजरअंदाज किया जाता था। लेकिन मोदी खुद पूर्वोत्तर की संस्कृति के ब्रांड एंबेसडर बन गए हैं।' 

कल ​​​​​​पीएम के भाषण की 3 बड़ी बातें...

  • मैं पहला प्रधानमंत्री हूं जो असम के काजीरंगा में रुककर दुनिया को इसकी जैव विविधता के बारे में बता रहा हूं। कुछ महीने पहले ही हमने असमिया को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया है। असम के लोग दशकों से अपनी भाषा के लिए इस सम्मान का इंतजार कर रहे थे।
  • भाजपा सरकार असम का विकास कर रही है और यहां के चाय किसानों की सेवा भी कर रही है। बागानों में काम करने वाले श्रमिकों की आय बढ़नी चाहिए। इस दिशा में असम चाय निगम के श्रमिकों के लिए बोनस की भी घोषणा की गई है।
  • बागानों में काम करने वाली हमारी बहनें और बेटियां गर्भावस्था के दौरान आय के संकट से जूझती थीं। आज ऐसी लगभग 15 लाख महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान 15 हजार रुपए की सहायता दी जा रही है ताकि उन्हें खर्च की चिंता न करनी पड़े।

चाय बागान समुदाय क्या है?

  • चाय जनजाति शब्द का मतलब चाय बागानों में काम करने वाले मजदूरों, उनके वंशजों के मल्टी कल्चरल और बहु-जातीय समुदाय से हैं। ये लोग मध्य भारत से आए थे।
  • इनमें ज्यादातर लोग झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल से हैं। ये सभी लोग 19वीं सदी में अंग्रेजों के स्थापित किए चाय बागानों में काम करने के लिए असम में बस गए।
  • वर्तमान में इन्हीं लोगों की पीढ़ियां मौजूदा चाय बागानों में काम कर रही हैं। जो तिनसुकिया, डिब्रूगढ़, शिवसागर, चराइदेव, गोलाघाट, लखीमपुर, सोनितपुर, उदलगुरी, करीमगंज और बराक घाटी में मौजूद हैं।
  • इन लोगों को राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) का दर्जा प्राप्त है। हालांकि इन लोगों की मांग ST में शामिल करने की है। कुछ बड़े बागानों के मजदूर जो मुंडा या संथाल जनजातियों से हैं, उन्हें ST का दर्जा प्राप्त है।
  • असम डायरेक्टरेट ऑफ टी ड्राइवर एंड आदिवासी वेलफेयर के मुताबिक ये लोग राज्य की आबादी का एक बड़ा हिस्सा हैं। साथ ही चाय उत्पादन में भी प्रमुख भूमिका निभाते हैं। लेकिन वे सामाजिक-आर्थिक रूप से हाशिए पर हैं और राज्य के सबसे गरीब लोगों में से एक हैं।

अब जानिए झुमोइर नृत्य क्या है? 

झुमोइर नृत्य में महिलाएं और पुरूष दोनों ही शामिल होते हैं। इसमें महिलाएं नाचती-गाती हैं। पुरुष पारंपरिक वाद्ययंत्र जैसे मातला, ढोल या ढाक (ड्रम), झांझ, बांसुरी और शहनाई बजाते हैं।

नृत्य में शामिल होने वाले हर समुदाय के लोगों का अलग पहनावा होता है। हालांकि ज्यादातर महिलाएं लाल-सफेद साड़ियां पहने होती हैं। डांस के दौरान सभी कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होते हैं।

सभी लोग डांस के दौरान एक जैसा पैटर्न फॉलो करते हैं और नागपुरी, खोरठा और कुरमाली में गाने गाते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 November 2025
भोपाल: रविवार शाम को एक करोड़ रुपये का बायोगैस प्लांट आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। यह प्लांट यादगार-ए-शाहजहानी पार्क के पीछे स्थित था। शाम करीब 5:30 बजे…
 03 November 2025
दरभंगाः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान केवटी विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए महागठबंधन (इंडिया गठबंधन) पर जोरदार हमला बोला।…
 03 November 2025
गाज‍ियाबाद: दिल्ली से चोरी कार सिद्धार्थ विहार स्थित टीएंडटी होम्स सोसायटी की पार्किंग मिलने से हड़कंप मच गया। रविवार सुबह पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने और लिफ्ट में कपड़े बदलने के…
 03 November 2025
मुंबई: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों से पहले राज्य सरकार ने एक बड़ा निर्णय लिया है। सीएम देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने के…
 03 November 2025
जयपुर: राजस्थान में पिछले तीन दिनों से चल रही निजी बस ऑपरेटर्स की हड़ताल जल्द खत्म हो सकती है। सोमवार को निजी बस संचालकों का एक प्रतिनिधिमंडल डिप्टी सीएम और परिवहन मंत्री प्रेमचंद…
 03 November 2025
जोधपुर: राजस्थान प्रदेश के जोधपुर में स्थित फलौदी में हुए टेंपो ट्रेवलर हादसे के पीड़ितों को राहत देने वाली खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने फलोदी टेंपो ट्रेवलर हादसे…
 03 November 2025
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नागल थाना क्षेत्र के गांव बोहडूपुर में शनिवार रात बारात के दौरान डीजे बजाने को लेकर दो समुदायों के…
 03 November 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के बने भारत मंडपम में इमर्जिंग साइंस एंड टेक्नोलॉजी इनोवेशन कॉन्क्लेव (ESTIC) 2025 में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान देश में रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) इकोसिस्टम…
 28 October 2025
जयपुर: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से अपने घर-परिवार, बच्चों और उम्मीदों के साथ राजस्थान आए मजदूरों की सुबह मौत के साये में तब्दील हो गई। मनोहरपुर थाना क्षेत्र के टोडी गांव…
Advt.