रिजवान बोले- 2 खिलाड़ी चोटिल थे, इसलिए हारे:हमसे उम्मीदें ज्यादा थीं, लेकिन बेहतर प्रदर्शन नहीं रहा

Updated on 28-02-2025 02:05 PM

चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के सेमीफाइनल से बाहर होने पर टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने सफाई दी है। उन्होंने टीम के दो खिलाड़ियों सईम अयूब और फखर जमान का टीम में न होने को मुख्य वजह बताया है। दोनों चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।

अयूब टूर्नामेंट शुरू होने से से पहले टखने में चोट की वजह से बाहर हो गए थे। वहीं, फखर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में चोटिल हो गए थे।

पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी में लीग के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड से और दूसरे मैच में भारत से हार का सामना करना पड़ा। वहीं गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी लीग मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था।

हम सभी बहुत निराश हैं- रिजवान

रिजवान ने गुरुवार को रावलपिंडी में बांग्लादेश से मैच रद्द होने के बाद ब्रॉडकास्टर को दिए इंटरव्यू में कहा कि हम सभी बहुत निराश हैं। हमसे देशवासियों की उम्मीदें थीं। हम स्वीकार कर रहे हैं कि हमने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। उम्मीद है कि हम और कड़ी मेहनत करेंगे और वापसी करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि सईम अयूब और फखर जमान के न होने से टीम का संतुलन बिगड़ गया। दोनों खिलाड़ी पिछले कुछ महीनों से ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे में अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। टीम संतुलित थी। अचानक दोनों चोटिल हो गए, जिससे टीम को परेशानी का सामना करना पड़ा।

साउथ अफ्रीका दौरे पर टेस्ट सीरीज के दौरान अयूब चोटिल हो गए थे 

सईम अयूब चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक पहले साउथ अफ्रीका दौरे पर टेस्ट सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। दूसरे टेस्ट मैच में गेंद को रोकते समय उनका टखना मुड़ गया था। इसके बाद वह दर्द से कराहने लगे थे और फिर उन्हें तुरंत स्ट्रेचर पर ग्राउंड से बाहर ले जाया गया। जब वह ग्राउंड से बाहर जा रहे थे, तो उनकी आंखों में आंसू थे। शुरुआती उपचार के बाद उन्हें बैसाखी के सहारे चलते हुए देखा गया था। वह इंग्लैंड में अपना इलाज करवा रहे हैं। 

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में फखर जमान चोटिल हो गए थे 

कराची में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए शुरुआती मैच में फखर जमान फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे। उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। जिसके बाद वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए। उनकी जगह पर इमाम उल हक को टीम में शामिल किया गया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 November 2025
नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के खिलाफ महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में 21 साल की शेफाली वर्मा ने कोहराम मचा दिया था। पहले वह बल्लेबाजी में बरसी। फिर इसके बाद गेंदबाजी…
 03 November 2025
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया। टीम इंडिया ने महिला वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हरा दिया। इस जीत के बाद…
 03 November 2025
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मुंबई के डी. वाई. पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर इतिहास रच दिया। इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते…
 03 November 2025
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर इतिहास रच दिया है। टीम ने पहली बार यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया है। इस…
 03 November 2025
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। टीम ने साउथ अफ्रीका को फाइनल में हराकर पहली बार महिला विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में…
 03 November 2025
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अभी तक महिला टीम की ऐतिहासिक विश्व कप जीत का जश्न मनाने के लिए 'विक्ट्री परेड' की योजना को अंतिम रूप नहीं दिया है।…
 28 October 2025
नई दिल्ली: भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म से परेशान नहीं हैं क्योंकि जब टीम बहुत अधिक आक्रामक क्रिकेट खेलने पर ध्यान केंद्रित…
 28 October 2025
कैनबरा: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम की हार के बाद सभी की निगाहें अब 5 मैच की टी20 सीरीज पर लगी हुई हैं। साथ ही चर्चा शुरू हो…
 28 October 2025
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैच की रोमांचक टी20 सीरीज 29 अक्टूबर यानी बुधवार से शुरू होने वाली है। सीरीज के शुरू होने से पहले सूर्यकुमार यादव ने…
Advt.