WPL-आधा सीजन खत्म, पिछली बार से तेज खेल रही टीमें:औसतन 129.43 के स्ट्राइक रेट से रन बने

Updated on 28-02-2025 02:07 PM

देश का घरेलू महिला फ्रेंचाइजी क्रिकेट टूर्नामेंट, विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का मौजूदा तीसरा सीजन पिछली बार से तेज साबित हो रहा है। हर बार की तरह 22 मैचों वाले इस सीजन के आधे पड़ाव, यानी शुरुआती 11 मैचों के बाद, टीमों ने औसतन 129.43 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं, जबकि पिछले सीजन के शुरुआती 11 मैचों में यह स्ट्राइक रेट 125.23 का था। यानी, टीमें इस बार प्रति 100 गेंद चार रन ज्यादा बना रही हैं।

इसका नतीजा टीमों के औसत रन रेट में भी दिखा है। सीजन 2025 के आधे पड़ाव के बाद टीमों का औसत रन रेट 8.21 रन प्रति ओवर रहा है, जबकि पिछले सीजन टूर्नामेंट के इस स्टेज तक यह रन रेट 7.95 का था।

सीजन 2025 में टीमों के चौके -छक्के लगाने की दर भी बढ़ी है। पिछले सीजन टीमों ने शुरुआती 11 मैचों में 366 चौके व 86 छक्के लगाए थे, जबकि इस सीजन 401 चौके व 86 छक्के लग चुके हैं। पिछली बार टीमें औसतन हर 5.50वीं गेंद पर बाउंड्री लगा रही थीं, जबकि इस बार यह आंकड़ा 5.11 गेंद प्रति बाउंड्री पर आ गया है।

WPL 2025 में टीमों के बड़े स्कोर बनाने में भी इजाफा हुआ है। पिछले सीजन 11 मैचों तक किसी भी टीम ने 200+ रन का आंकड़ा नहीं छुआ था, जबकि इस बार ऐसा दो बार हो चुका है। साथ ही, 180+ रन पिछले सीजन शुरुआती 11 मैचों में दो बार बने थे, जबकि इस बार चार बार बन चुके हैं।

अर्धशतक 3 बढ़े, लेकिन शून्य पर आउट होने वाली खिलाड़ी दोगुनी 

डब्ल्यूपीएल के मौजूदा सीजन के हाफ स्टेज में 19 अर्धशतक लग चुके हैं, जिसमें आरसीबी की एलिस पेरी का 90* का स्कोर अब तक सर्वश्रेष्ठ है। पिछली बार टूर्नामेंट के शुरुआती 11 मैचों में 16 अर्धशतक लगे थे और सर्वश्रेष्ठ स्कोर 80 था। हालांकि, इस बार हाफ स्टेज तक शून्य पर आउट हुईं खिलाड़ियों की संख्या दोगुनी हो गई है। पिछले सीजन शुरुआती 11 मैचों में 9 खिलाड़ी शून्य पर आउट हुई थीं, जबकि इस बार 18 बार खिलाड़ी शून्य पर पवेलियन लौटी हैं।

सर्वश्रेष्ठ सीजन 2023 था, मुंबई लेग से भी वही उम्मीद 

डब्ल्यूपीएल इतिहास में रन वर्षा के हिसाब से 2023 का पहला सीजन अब तक सर्वश्रेष्ठ रहा है। उस सीजन के शुरुआती 11 मैचों में औसत रन रेट 8.59 जबकि औसत स्ट्राइक रेट 136.32 था। चार बार 200+ टोटल बन चुके थे। हालांकि, वह पूरा सीजन मुंबई में खेला गया था। दूसरे सीजन के मैच बेंगलुरु और दिल्ली में हुए थे, जबकि मौजूदा सीजन मुंबई 10 मार्च को पहुंचेगा। उन आखिरी चार मैचों में फैंस तेज रनों की उम्मीद कर सकते हैं। उससे पहले टीमों को लखनऊ में भी मुकाबले खेलने हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 November 2025
नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के खिलाफ महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में 21 साल की शेफाली वर्मा ने कोहराम मचा दिया था। पहले वह बल्लेबाजी में बरसी। फिर इसके बाद गेंदबाजी…
 03 November 2025
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया। टीम इंडिया ने महिला वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हरा दिया। इस जीत के बाद…
 03 November 2025
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मुंबई के डी. वाई. पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर इतिहास रच दिया। इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते…
 03 November 2025
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर इतिहास रच दिया है। टीम ने पहली बार यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया है। इस…
 03 November 2025
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। टीम ने साउथ अफ्रीका को फाइनल में हराकर पहली बार महिला विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में…
 03 November 2025
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अभी तक महिला टीम की ऐतिहासिक विश्व कप जीत का जश्न मनाने के लिए 'विक्ट्री परेड' की योजना को अंतिम रूप नहीं दिया है।…
 28 October 2025
नई दिल्ली: भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म से परेशान नहीं हैं क्योंकि जब टीम बहुत अधिक आक्रामक क्रिकेट खेलने पर ध्यान केंद्रित…
 28 October 2025
कैनबरा: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम की हार के बाद सभी की निगाहें अब 5 मैच की टी20 सीरीज पर लगी हुई हैं। साथ ही चर्चा शुरू हो…
 28 October 2025
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैच की रोमांचक टी20 सीरीज 29 अक्टूबर यानी बुधवार से शुरू होने वाली है। सीरीज के शुरू होने से पहले सूर्यकुमार यादव ने…
Advt.