अभिषेक मल्हान को लगी भयंकर चोट, 'बैटलग्राउंड' के टास्क में आसिम रियाज से हुई थी बहस, थप्पड़ मारने की दी थी धमकी

Updated on 07-04-2025 02:03 PM
सामने आए वीडियो में आसिम रियाज और अभिषेक मल्हान के बीच एक टास्क हो रहा था। दोनों को एक जगह सें डंबल उठाकर दूरी जगह जमीन पर बने प्लेटफॉर्म पर रखना था। जो ज्यादा और जल्दी रखता। जीत जाता। पहला तो दोनों ने बखूबी रखा। लेकिन दूसरा रखते वक्त फुकरा इंसान का पैर लड़खड़ा जाता है और वह जैसे ही डंबल लेकर प्लेटफॉर्म के पास पहुंचने वाले होते हैं। गिर जाते हैं और उनका दाहिना कंथा कोने से लग जाता है। वह उठ नहीं पाते।

फुकरा इंसान को 'बैटलग्राउंड' में लगी चोट

टीम के बाकी लोग उन्हें उठाने के लिए आते हैं। लेकिन उनके हाथ में बहुत दर्द होता है। वह अपना हाथ उठा नहीं पाते और न ही मोड़ पाते हैं। डॉक्टर्स उन्हें चेक करते हैं और फिर बताते हैं कि उनका कंधा डिसलोकेट हो गया है। इसके बाद सभी उन्हें पकड़कर बाहर ले जाते हैं और अभिषेक को कार में बिठाकर अस्पताल ले जाया जाता है। बता दें कि इसके पहले आसिम और फुकरा की बहुत गंदी लड़ाई भी हुई थी। दोनों एक-दूसरे को मारने पर उतारू हो गए थे।

आसिम रियाज और फुकरा इंसान में झगड़ा

आसिम रियाज और फुकरा इंसान एक-दूसरे पर कटाक्ष करते हैं। आसिम ने जहां कहा कि फुकरा की टीम को आने ही मत दो। तो अभिषेक ने जवाब दिया, 'आसिम भाई आप कम बोलो। नहीं तो 24 घंटे से पहले आप ये वाला भी शो छोड़ दो।' फिर आसिम ने कहा, 'फेक स्माइल। फेक ऑडियंस।' अभिषेक ने कहा, 'शेरों के सामने भौंकते रहो। पहले जिम ट्रेनर थे आप।' आसिम ने कहा, 'जिम ट्रेनर की औकात नहीं है क्या? एक व्लॉगिंग से क्या हो जाएगा? क्या उखाड़ लिया भाई। है क्या?' इसके बाद बात बढ़ जाती है और दोनों हाथापाई पर उतर आते हैं। अभिषेक ने आसिम से कहा, 'सा%^ थप्पड़ मार दिया तो उड़ जाएगा।' आसिम बोले, 'तेरे जैसे 56 देखे है मैंने।' इसके अलावा आसिम ने रोहित शेट्टी पर भी कमेंट किया कि होस्ट ने हरकत ऐसी की थी, जिस कारण उन्हें जवाब देना पड़ा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 April 2025
बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद जया बच्चन का मिजाज अक्सर गर्म ही देखा गया है। वह अक्सर अपने तेवर के कारण सुर्खियों में छाई रहती हैं। कभी पैप्स पर भड़कती हैं…
 07 April 2025
साउथ इंडस्ट्री में बीते कुछ समय से सितारों के घर पर इनकम टैक्स की छापेमारी हो रही है। हाल ही में एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन को नोटिस मिला था। अब 'एम्पुरान'…
 07 April 2025
सलमान खान की 'सिकंदर' ने पहले दिन यानी 30 मार्च को 26 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर शानदार ओपनिंग की थी। फिर दूसरे दिन इसमें उछाल आया और वह 29 करोड़ पहुंच…
 07 April 2025
गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह भले ही प्रेग्नेंट नहीं। मगर कॉमेडियन के चाचा की बेटी सौम्या सेठ जरूर मां बनने वाली हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर…
 07 April 2025
सामने आए वीडियो में आसिम रियाज और अभिषेक मल्हान के बीच एक टास्क हो रहा था। दोनों को एक जगह सें डंबल उठाकर दूरी जगह जमीन पर बने प्लेटफॉर्म पर…
 07 April 2025
भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर रविवार को कुछ ऐसा हुआ है, जो दंग करने वाला है। विक्‍की कौशल की 'छावा' जहां बीते 6 दिनों से लाखों में कमाई कर रही थी,…
 07 April 2025
हैदराबाद के कांचा गाचीबोवली जंगलों में जो कटाई हो रही थी, उस पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। इस मामले पर तमाम वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए…
 07 April 2025
तेलुगू सिनेमा के दो सबसे मशहूर एक्टर्स राम चरण और अल्लू अर्जुन ने अलग-अलग स्टाइल, जबरदस्त फैन फॉलोइंग और रिकॉर्ड तोड़ने वाली फिल्मों के साथ अपनी विरासत बनाई है। दिग्गज…
 07 April 2025
'एक्‍के काम करने को, एक्‍के तरीके से जीने को। आख‍िर एतना बड़ा जिंदगी क्‍यों, जो भी करना है, इसी धरती पर करना है, दोबारा थोड़े ही पैदा होंगे... समझे।' राम…
Advt.