'समय निकलने से पहले बुद्धि...', सुनीता ने गोविंदा के मराठी एक्ट्रेस संग अफेयर पर तोड़ी चुप्पी, मांगा 5BHK का घर

Updated on 03-11-2025 02:14 PM
एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इस वक्त लाइमलाइट बटोर रही हैं। वह बीते दिनों तलाक की खबरों के कारण सुर्खियों में थीं। हालांकि कपल ने अफवाहों पर फुलस्टॉप लगाया था और बताया था कि वह साथ हैं और हमेशा रहेंगे। अब एक लेटेस्ट इंटरव्यू में सुनीता ने एक्टर के 30 साल की मराठी एक्ट्रेस के साथ कथित अफेयर के बारे में खुलकर बात की है, जिसके कारण उनके अलग होने की नौबत आ गई थी।

सुनीता आहूजा ने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में सभी महिलाओं को कमाने और पतियों पर डिपेंड न होने की सलाह दी है। उन्होने बताया, 'मुझे वाकई अच्छा लग रहा है कि व्लॉगिंग के चार महीने के अंदर ही मुझे यूट्यूब का सिल्वर बटन मिल गया। एक महिला को अपने दम पर खड़ा होना चाहिए। अपना खुद का पैसा कमाने की खुशी ही अलग होती है। आपका पति पैसा देता है, लेकिन वह 10 बार मांगने के बाद एक बार देगा। आपकी अपनी कमाई आपकी अपनी है।'

सुनीता ने गोविंदा से मांगा बड़ा घर

सुनीता ने बताया कि वह गोविंदा से एक बड़ा घर मांगना चाहती हैं। वह अभी बेटे यश और बेटी टीना के साथ 4 बेडरूम वाले घर में रह रही हैं। एक्टर उनके साथ नहीं रहते हैं, 'ये घर हमारे लिए छोटा है। और मैं इस पॉडकास्ट के जरिए कहना चाहती हूं कि चीची मुझे 5BHK खरीदकर दो। वरना देख लेना तुम्हारे साथ क्या होता है।'

मराठी एक्ट्रेस के साथ गोविंदा का नाम जुड़ने पर सुनीता

इसके अलावा, सुनीता ने गोविंदा के अफेयर्स की खबरों पर भी रिएक्ट किया। उन्होंने बताया, ' मैंने कई बार मीडिया में कहा है कि मैंने भी ऐसा सुना है। लेकिन जब तक मैं उन्हें अपनी आंखों से देख नहीं लेती या रंगे हाथों पकड़ नहीं लेती, मैं कुछ भी नहीं कर सकती। मैंने सुना है कि कोई एक मराठी एक्ट्रेस हैं। लेकिन अभी ये सब करने की उम्र नहीं है। गोविंदा को अपनी बेटी और बेटे यश के करियर के बारे में सोचना चाहिए। लेकिन, मैंने भी अफवाहें सुनी हैं। और हजार बार बोला है कि जब तक मैं मुंह न खोलूं, आप लोग किसी चीज पर जाओ नहीं। और मैंने मीडिया को ये भी बोला है कि जब बोलूंगी, सच बोलूंगी। झूठ बोलती नहीं। और मैं बेधड़क बोलूंगी। मैं छिपाऊंगी नहीं। भले मेरा पति है। मीडिया को इन्वाइट करके बताऊंगी और पूछूंगी कि ये सही है या नहीं। गोविंदा के फैंस से भी पूछूंगी अगर गोविंदा ने ऐसा किया है तो क्या लगता है कि ये सही है या नहीं। बस टाइम निकलने से पहले इंसान को बुद्धि आ जाए।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 November 2025
भोजपुरी सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपनी दमदार अदाकारी का लोहा मनवा चुके और गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन को एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। उन्हें 2025…
 03 November 2025
एसएस राजामौली की 'बाहुबली द एपिक' ने अपने पहले वीकेंड में ही दुनियाभर के सिनेमाघरों में धूम मचा दी है। 'बाहुबली' और 'बाहुबली 2' को मिलाकर बनी इस वन-कट वर्जन…
 03 November 2025
शाहरुख खान के बर्थडे पर उनकी अपकमिंग मूवी 'किंग' का धांसू टाइटल टीजर रिलीज किया गया। 1 मिनट 11 सेकेंड के वीडियो में एसआरके अपने धुआंधार एक्शन और एकदम अलग…
 03 November 2025
सलमान खान का होस्ट किया जाने वाला रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस 19' पहले ही खूब धूम मचा चुका है। धमाकेदार ड्रामा से लेकर एलिमिनेशन तक, इस गेम शो ने…
 03 November 2025
परेश रावल बॉलीवुड के ऐसे एक्टर हैं, जो अपनी राय सामने रखने से कभी पीछे नहीं हटते हैं। इस बार उन्होंने नेशनल अवॉर्ड पर खुलकर बात की है। उन्होंने नेशनल…
 03 November 2025
एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इस वक्त लाइमलाइट बटोर रही हैं। वह बीते दिनों तलाक की खबरों के कारण सुर्खियों में थीं। हालांकि कपल ने अफवाहों पर फुलस्टॉप लगाया…
 03 November 2025
शाहरुख खान भले ही बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हों, लेकिन हर सुपरस्टार के पीछे एक पावर प्लेयर होता है और शाहरुख के लिए वो पावर पूजा…
 28 October 2025
तेलुगू सिनेमा के मेगास्‍टार चिरंजीवी डीपफेक का श‍िकार बन गए हैं। उन्‍होंने हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस में श‍िकायत दर्ज करवाई है। अध‍िकारियों ने बताया है कि एक्‍टर ने यह श‍िकायत…
 28 October 2025
रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' में बीते वीकेंड का वार में डबल एविक्शन हुआ। बसीर अली के अलावा नेहल चुडासमा भी एलिमिनेट हो गईं। इससे पहले भी वो एक बार…
Advt.