सिख विरोधी दंगा, सज्जन कुमार की सजा का ऐलान आज:पीड़ित पक्ष ने मौत की सजा मांगी; सिख बाप-बेटे की हत्या का मामला

Updated on 25-02-2025 11:48 AM

दिल्ली में 1984 सिख विरोधी दंगा मामले में मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को सजा सुनाई जाएगी। राउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष जज कावेरी बावेजा दोपहर 2 बजे के बाद सजा पर फैसला सुनाएंगी। कोर्ट ने 21 फरवरी को सजा पर फैसला सुरक्षित रख लिया था।

पीड़ित पक्ष ने सज्जन कुमार के लिए मौत की सजा की मांग की है। सज्जन को 12 फरवरी को सज्जन कुमार को दोषी ठहराया था। मामला दंगों में सरस्वती विहार में जसवंत सिंह और उसके बेटे तरुणदीप सिंह की हत्या से जुड़ा है।

इस दौरान सज्जन बाहरी दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद थे। इस समय वे दंगों से जुड़े एक अन्य मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं और उम्रकैद की सजा काट रहे हैं।

3 केस... 1 में बरी, 2 में दोषी

1. दिल्ली कैंट की पालम कॉलोनी में 5 सिखों की हत्या के बाद गुरुद्वारा जला दिया गया था। इस केस में सज्जन कुमार को दोषी पाया गया। दिल्ली हाईकोर्ट ने 17 दिसंबर, 2018 को उम्रकैद की सजा सुनाई।

2. सितंबर, 2023 को राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के सुल्तानपुरी में 3 सिखों की हत्या मामले में बरी कर दिया। दंगे में CBI की एक अहम गवाह चाम कौर ने आरोप लगाया था कि सज्जन भीड़ को भड़का रहे थे।

3. 1 नवंबर, 1984 को सरस्वती विहार में सरदार जसवंत सिंह और उनके बेटे तरुणदीप सिंह की हत्या हुई थी। दंगाइयों ने लोहे की सरियों और लाठियों से हमला किया था। इसके बाद दोनों सिखों को जिंदा जला दिया। 12 फरवरी, 2025 को दोषी ठहराए गए।

दिल्ली सरकार बरी आरोपियों के खिलाफ अपील करेगी 

सिख दंगों की जांच के लिए गठित नानावटी आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ दिल्ली में 587 मामले दर्ज हुए थे, जिनमें 2733 लोग मारे गए थे। कुल मामलों में से करीब 240 मामले बंद हो गए जबकि 250 मामलों में आरोपी बरी हो गए थे। दिल्ली सरकार ने 17 फरवरी, 2025 को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वह सिख दंगों के 6 मामलों में बरी आरोपियों के खिलाफ याचिका दायर करेगी।

1984 सिख विरोधी दंगा: कब-क्या हुआ...

  • 31 अक्टूबर, 1984 को प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या की गई थी।
  • अगले दिन यानी 1 नवंबर को दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में सिख विरोधी दंगे भड़क उठे।
  • PTI के मुताबिक, तब सिर्फ दिल्ली में ही करीब 2700 लोग मारे गए थे। देशभर में मरने वालों का आंकड़ा 3500 के करीब था।
  • मई, 2000 में दंगे की जांच के लिए जीटी नानावती कमीशन का गठन हुआ।
  • 24 अक्टूबर, 2005 को CBI ने नानावती कमीशन की सिफारिश पर केस दर्ज किया।
  • 1 फरवरी, 2010 को ट्रायल कोर्ट ने कांग्रेस नेता सज्जन कुमार, बलवान खोकर, महेंद्र यादव, कैप्टन भागमल, गिरधारी लाल, किशन खोकर, महा सिंह और संतोष रानी को समन जारी किया।
  • 30 अप्रैल, 2013 को कोर्ट ने सज्जन कुमार को बरी कर दिया।
  • इसके खिलाफ CBI ने 19 जुलाई, 2013 को हाईकोर्ट में अपील की। 22 जुलाई, 2013 को हाईकोर्ट ने सज्जन कुमार को नोटिस जारी किया।
  • 17 दिसंबर, 2018 को हाईकोर्ट ने सज्जन कुमार को पांच सिखों की हत्या की हत्या के मामले में दोषी ठहराया और उम्रकैद की सजा सुनाई।
  • दंगों के 21 साल बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने संसद में माफी मांगी थी। उन्होंने कहा था- जो कुछ भी हुआ, उससे उनका सिर शर्म से झुक जाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 November 2025
भोपाल: रविवार शाम को एक करोड़ रुपये का बायोगैस प्लांट आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। यह प्लांट यादगार-ए-शाहजहानी पार्क के पीछे स्थित था। शाम करीब 5:30 बजे…
 03 November 2025
दरभंगाः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान केवटी विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए महागठबंधन (इंडिया गठबंधन) पर जोरदार हमला बोला।…
 03 November 2025
गाज‍ियाबाद: दिल्ली से चोरी कार सिद्धार्थ विहार स्थित टीएंडटी होम्स सोसायटी की पार्किंग मिलने से हड़कंप मच गया। रविवार सुबह पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने और लिफ्ट में कपड़े बदलने के…
 03 November 2025
मुंबई: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों से पहले राज्य सरकार ने एक बड़ा निर्णय लिया है। सीएम देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने के…
 03 November 2025
जयपुर: राजस्थान में पिछले तीन दिनों से चल रही निजी बस ऑपरेटर्स की हड़ताल जल्द खत्म हो सकती है। सोमवार को निजी बस संचालकों का एक प्रतिनिधिमंडल डिप्टी सीएम और परिवहन मंत्री प्रेमचंद…
 03 November 2025
जोधपुर: राजस्थान प्रदेश के जोधपुर में स्थित फलौदी में हुए टेंपो ट्रेवलर हादसे के पीड़ितों को राहत देने वाली खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने फलोदी टेंपो ट्रेवलर हादसे…
 03 November 2025
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नागल थाना क्षेत्र के गांव बोहडूपुर में शनिवार रात बारात के दौरान डीजे बजाने को लेकर दो समुदायों के…
 03 November 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के बने भारत मंडपम में इमर्जिंग साइंस एंड टेक्नोलॉजी इनोवेशन कॉन्क्लेव (ESTIC) 2025 में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान देश में रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) इकोसिस्टम…
 28 October 2025
जयपुर: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से अपने घर-परिवार, बच्चों और उम्मीदों के साथ राजस्थान आए मजदूरों की सुबह मौत के साये में तब्दील हो गई। मनोहरपुर थाना क्षेत्र के टोडी गांव…
Advt.