कलेक्टर-एसपी ने नशीले पदार्थों पर प्रभावी रोकथाम के लिए कार्ययोजना बनाने के दिये निर्देश

Updated on 28-02-2025 10:33 AM

बिलासपुर । कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह ने आज जिला स्तरीय एनकॉर्ड (NCORD) समिति की बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में ली। उन्होंने नशीले पदार्थों पर प्रभावी रोकथाम के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कोटपा एक्ट के तहत लगातार कार्रवाई करने करने कहा। 

कलेक्टर ने बैठक में सीएमएचओ को नशा मुक्ति केन्द्रों को सक्रिय करने के निर्देश दिए। नशे के खिलाफ वृहद स्तर पर जागरूकता फैलाने कहा। महिला एवं बाल विकास विभाग को जिम्मेदारी दी कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के जरिए लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करें। कलेक्टर ने विश्वविद्यालयों में भी नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने कुलपतियों को पत्र लिखने कहा। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को भी कहा कि सभी छात्रावासों में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही समय-समय पर छात्रावासों की जांच भी की जाए। 

बैठक में नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत संदीप अग्रवाल, सीएमएचओ डॉ. प्रमोद तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी अनिल तिवारी, समाज कल्याण विभाग की संयुक्त संचालक श्रद्धा मैथ्यू, महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी सुरेश सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 April 2025
बिलासपुर ।  राम नवमी के पावन अवसर पर बिलासपुर पुलिस ग्राउंड में आयोजित "श्री रामलला दर्शन यात्रा" का भव्य शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने ध्वज फहराकर किया।"चलो अयोध्या" नामक…
 07 April 2025
रायपुर। राजीव समौदा-निसदा डायवर्सन योजना (फेस-2) के अंतर्गत निर्माणाधीन ट्रफ एवं डी.आर.बी. कार्य का मुख्य तकनीकी परीक्षक (सतर्कता) आर. पुराम ने स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन एक्वाडक्ट की गुणवत्ता…
 07 April 2025
मोहला ।  भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के भूमि संसाधन विभाग द्वारा जल और भूमि संसाधनों के संरक्षण और सतत उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 5 अप्रैल 2025…
 07 April 2025
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के नवनियुक्त अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में शामिल हुए।इस अवसर पर मुख्यमंत्री…
 07 April 2025
रायपुर। अक्षय ऊर्जा का अधिक से अधिक उपयोग स्वच्छ, सुरक्षित भविष्य की ओर ले जाएगा। बिजली आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में…
 07 April 2025
राजनांदगांव।  रामनवमी शोभा यात्रा समिति द्वारा रामनवमी के उपलक्ष्य में  7 अप्रैल सोमवार को भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया है।यह शोभा यात्रा दोपहर 3 बजे निकाली जायेगी जो…
 07 April 2025
बगिया। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कांसाबेल विकास खंड के ग्राम बगिया में 72 लाख 30 हजार की लागत से निर्मित हेलीपेड लाउन्ज का लोकार्पण किया।सर्व सुविधायुक्त युक्त लाउन्ज में दो…
 07 April 2025
जगदलपुर।  बस्तर संभाग के लिए नासूर बन चुके नक्सलवाद का पदार्पण 1980 के दशक में हुआ, बस्तर में पहली नक्सली वारदात 4 अप्रेल 1991 को बीजापुर के मरईगुडा-गोलापल्ली में जवानों के…
 07 April 2025
दुर्ग । जिले के ग्राम अछोटी में आयोजित सुखी समृद्ध ग्राम कार्यशाला के समापन कार्यक्रम में आज प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री  विजय शर्मा शामिल हुए। अभ्युदय…
Advt.