सुखी समृद्ध ग्राम कार्यशाला के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री शर्मा

Updated on 07-04-2025 12:45 PM

दुर्ग । जिले के ग्राम अछोटी में आयोजित सुखी समृद्ध ग्राम कार्यशाला के समापन कार्यक्रम में आज प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री  विजय शर्मा शामिल हुए। अभ्युदय संस्थान अछोटी में पंचायत प्रतिनिधियों के लिए आयोजित कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि संस्थान में जो जानकारी लिए है, उसको अपने गांव में अमल में लाने का प्रयास होना चाहिए। गांव में सामाजिक, समानता और आपसी तालमेल से गांव को समृद्ध बनाना है।

पंचायत में क्या-क्या हो सकते है, नियमों का अध्यन कर लेवें। उन्होंने कहा कि गांव के सभी का सम्मान करें। गांव में गौशाला और जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाये। पशु पालन के लिये गवचर में हरा चारा उगाये। गवचर के लिए गांव में 6 एकड़ जमीन चिन्हांकित कर लिया जाये। अभ्युदय संस्थान में पुरानी पारम्परिक कृषि को आज भी पुनर्जीवित रखा है। कार्यशाला के दौरान सभी को अवलोकन व अनुभव करने का अवसर मिला है। आपको भी अपने गांव को अच्छे काम से प्रदेश में पहचान दिलाना है।

गांव में व्यवस्थायें बनाये। कार्यशाला की सिख से गांव में अभिनव प्रयोग करे। इससे पूर्व उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कार्यशाला में शामिल पंचायत प्रतिनिधियों से अंतरंग चर्चा कर उनके सुझाव सुने। उन्होंने अभ्युदय संस्थान में गौशाला, सोलर सिस्टम, हरे चारा की खेती का भी अवलोकन किया। अभ्युदय संस्थान प्रमुख संकेत ठाकुर ने कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में दुर्ग, धमतरी, बेमेतरा, बालोद जिले के विभिन्न विकासखण्डों के चिन्हित ग्राम पंचायत के पंचायत प्रतिनिधि सम्मिलित हुए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 November 2025
रायगढ़, छत्तीसगढ़ में धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू हो जाएगा। ऐसे में इस बार भी धान के अवैध परिवहन रोकने के लिए 10 अंतरराज्यीय चेक पोस्ट बनाए गए हैं। साथ…
 03 November 2025
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में रविवार रात तीन नाबालिग बाल संप्रेक्षण गृह से भाग निकले। वहीं अब पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि तीनों नाबालिगों को पता चल…
 03 November 2025
दुर्ग, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में महाराष्ट्र की महिला तांत्रिक ने 11 लाख के 11 करोड़ बना दूंगी बोलकर 1 लाख की ठगी की। एकादशी के दिन तंत्र-मंत्र विधि से पूजा…
 03 November 2025
रायपुर, छत्तीसगढ़ में इस बार विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं की सुविधा के लिए बूथों की संख्या बढ़ाई जाएगी। राज्य निर्वाचन विभाग ने 2828 नए मतदान केंद्र स्थापित करने का फैसला…
 03 November 2025
रायपुर, छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के सरेंडर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार को घेरा है। बैज ने कहा कि कहा कि नक्सलियों के लगातार हो रहे आत्मसमर्पण के पीछे…
 03 November 2025
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कांकेर जिले के कई गांवों में पादरियों और धर्मांतरित ईसाइयों के प्रवेश पर बैन के खिलाफ दायर जनहित याचिका को खारिज कर दिया है। चीफ जस्टिस रमेश…
 03 November 2025
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 25 सालों में गांव-गांव में बिछे सड़कों के नेटवर्क ने राज्य के ग्रामीण इलाकों की काया पलट दी है। अब राज्य के गांवों में नई सड़कों से…
 03 November 2025
रायपुर/पटना। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महिला सुरक्षा वाले बयान को लेकर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में बिहार विकास…
 03 November 2025
रायपुर। राजधानी में एक दिन के अंतराल में लगातार दूसरी हत्या से सनसनी फैल गई है। दो दिनों में दो हत्याएँ और तीन लोग घायल हो चुके हैं। ताज़ा मामला कचना…
Advt.