वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम : महिलाओं ने लोन लेने से लेकर फ्रॉड से बचने के तरीके सीखे

Updated on 28-02-2025 10:34 AM

धमतरी। धमतरी जिले की महिलाओं ने आज अपने व्यवसाय के लिए लोन लेने से लेकर डिजिटल बैंकिंग में बरती जाने वाली सावधानियों के साथ फ्रॉड से बचने के तरीके भी सीखे। जिले की महिला उद्यमियों को यह सब जानकारियां जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम के दौरान दी गई। 

भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों ने जिले की महिलाओं को सायबर हाईजिन, बैंकों की विभिन्न कार्यप्रणालियों के साथ लेन-देन में होने वाले फ्रॉड आदि की शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर की भी जानकारी दी। इस कार्यशाला में भारतीय रिजर्व बैंक के प्रबंधक नवीन तिवारी सहित आरसेटी की संचालक अनिता टुडू और जिला समन्वयक अजीम हैदर भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को बैंकों की बचत योजनाओं के साथ बजट और निवेश के बारे में भी विस्तार से बताया गया। भारतीय रिजर्व बैंक के बैंक लोकपाल सिस्टम की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि बैंकों से किसी भी प्रकार की शिकायत होने या कोई बैंकिंग-सायबर फ्रॉड होने पर बैंक लोकपाल से शिकायत की जा सकती है। किसी भी तरह की सहायता के लिए 14448 नंबर पर फोन कर शिकायत दर्ज की जा सकती है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि सायबर फ्रॉड, ऑनलाईन होने वाली धोखाधड़ी से संबंधित शिकायतों को 1930 नंबर पर फोन कर दर्ज कराया जा सकता है। ऐसी शिकायतें वेबसाईट https://cybercrime.gov.in पर भी सीधे दर्ज कराई जा सकती हैं। बैंक अधिकारियों ने महिलाओं के लिए इंटरप्रेन्योर लोन, मुद्रा लोन, स्वनिधि ऋण आदि की जानकारी भी दी। अधिकारियों ने इस दौरान महिलाओं को पेंशन योजना, शिक्षा लोन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, बीमा योजना के प्रावधानों और उनसे होने वाले फायदों के बारे में भी बताया।  



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 April 2025
बिलासपुर ।  राम नवमी के पावन अवसर पर बिलासपुर पुलिस ग्राउंड में आयोजित "श्री रामलला दर्शन यात्रा" का भव्य शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने ध्वज फहराकर किया।"चलो अयोध्या" नामक…
 07 April 2025
रायपुर। राजीव समौदा-निसदा डायवर्सन योजना (फेस-2) के अंतर्गत निर्माणाधीन ट्रफ एवं डी.आर.बी. कार्य का मुख्य तकनीकी परीक्षक (सतर्कता) आर. पुराम ने स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन एक्वाडक्ट की गुणवत्ता…
 07 April 2025
मोहला ।  भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के भूमि संसाधन विभाग द्वारा जल और भूमि संसाधनों के संरक्षण और सतत उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 5 अप्रैल 2025…
 07 April 2025
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के नवनियुक्त अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में शामिल हुए।इस अवसर पर मुख्यमंत्री…
 07 April 2025
रायपुर। अक्षय ऊर्जा का अधिक से अधिक उपयोग स्वच्छ, सुरक्षित भविष्य की ओर ले जाएगा। बिजली आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में…
 07 April 2025
राजनांदगांव।  रामनवमी शोभा यात्रा समिति द्वारा रामनवमी के उपलक्ष्य में  7 अप्रैल सोमवार को भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया है।यह शोभा यात्रा दोपहर 3 बजे निकाली जायेगी जो…
 07 April 2025
बगिया। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कांसाबेल विकास खंड के ग्राम बगिया में 72 लाख 30 हजार की लागत से निर्मित हेलीपेड लाउन्ज का लोकार्पण किया।सर्व सुविधायुक्त युक्त लाउन्ज में दो…
 07 April 2025
जगदलपुर।  बस्तर संभाग के लिए नासूर बन चुके नक्सलवाद का पदार्पण 1980 के दशक में हुआ, बस्तर में पहली नक्सली वारदात 4 अप्रेल 1991 को बीजापुर के मरईगुडा-गोलापल्ली में जवानों के…
 07 April 2025
दुर्ग । जिले के ग्राम अछोटी में आयोजित सुखी समृद्ध ग्राम कार्यशाला के समापन कार्यक्रम में आज प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री  विजय शर्मा शामिल हुए। अभ्युदय…
Advt.