मध्यप्रदेश-राजस्थान के 20 जिलों में पारा 10° से कम:कश्मीर के किश्तवाड़ में सीजन की पहली बर्फबारी

Updated on 02-12-2024 01:13 PM

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के कई जिलों में ठंड बढ़ गई है। मध्यप्रदेश के 10, राजस्थान के 8, उत्तर प्रदेश के 2, छत्तीसगढ़ के 2 शहरों में पारा 10° से कम रिकॉर्ड किया गया। कश्मीर के मारवाह, किश्तवाड़ और बादवान में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। केंद्रीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले 24 घंटों में हिमाचल के किन्नौर, कुल्लू, लाहौल स्पीति, कांगड़ा और चंबा में बर्फबारी हो सकती है। इधर, 32 दिन बाद रविवार को दिल्ली का AQI 300 से नीचे आया। केंद्रीय पर्यावरण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, AQI 285 रिकॉर्ड किया गया। लेकिन दिल्ली में हवा की कैटेगरी अभी भी ‘खराब’ है।

दक्षिण भारत में कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में फेंगल तूफान के असर के चलते आज भी भारी बारिश हो रही है। तूफान का लैंडफॉल शनिवार शाम को हुआ, इसके बाद लगातार बारिश के कारण तमिलनाडु में 3 लोगों की मौत हुई है।

दिल्ली में GRAP-4 लागू रखने पर फैसला आज 

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर नई दिल्ली में 2 दिसंबर तक GRAP-4 के प्रतिबंध जारी रखने का आदेश दिया गया था। CAQM इसे घटाने या जारी रखने पर आज फैसला लेगा। फिलहाल सोमवार को AQI दोबारा 300 से पार हो गया। सुबह 8 बजे यह 313 रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट में आज फिर दिल्ली में प्रदूषण से जुड़े केस पर सुनवाई भी होनी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 April 2025
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने काशी में कहा-औरंगजेब को आदर्श न मानने वाले भारतीयों का संघ में स्वागत है। शाखा में शामिल होने वाले सभी…
 07 April 2025
जयपुर में 13 मई 2008 को हुए सिलसिलेवार बम ब्लास्ट मामले से जुड़े जिंदा बम केस में कोर्ट ने 4 आरोपियों को दोषी करार दिया गया है। सरवर आजमी, मोहम्मद…
 07 April 2025
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज जम्मू और कश्मीर दौरे के दूसरे दिन LoC और कठुआ में BSF की चौकी पर जाएंगे। यहां वे मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था और हालात का जायजा…
 07 April 2025
सुप्रीम कोर्ट भवन के विस्तार के लिए दिल्ली हाईकोर्ट ने परिसर में खड़े 26 पेड़ों के ट्रांसप्लांट की मंजूरी दे दी है। इस प्रोजेक्ट के तहत नए कोर्टरूम, कॉन्स्टीट्यूशनल कोर्ट,…
 07 April 2025
नए वक्फ कानून का समर्थन करने पर मणिपुर के थोउबल जिले में रविवार को भीड़ ने भाजपा बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष असगर अली मकाकमयुम के घर में…
 07 April 2025
पश्चिम बंगाल के BJP अध्यक्ष और सांसद सुकांत मजूमदार ने रविवार को दावा किया कि कोलकाता के पार्क सर्कस सेवन पॉइंट इलाके में रामनवमी की रैली पर हमला हुआ।सोशल मीडिया…
 07 April 2025
राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। आज सोमवार को 14 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। रविवार को बाड़मेर-जैसलमेर में पारा 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच…
 07 April 2025
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को वक्फ कानून की संवैधानिक वैधता को चुनौती देनी वाली याचिकाओं पर सुनवाई करने की सहमति दे दी है। CJI संजीव खन्ना ने कहा- मैं दोपहर…
 28 February 2025
दिल्ली की कानून-व्यवस्था को लेकर गृह मंत्रालय में हाईलेवल मीटिंग खत्म हो गई है। इसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, CM रेखा गुप्ता, दिल्ली के गृहमंत्री आशीष सूद, दिल्ली पुलिस कमिश्नर,…
Advt.