U19 विश्व विजेता ही नहीं, ये 5 खिलाड़ी भी संन्यास को होंगे मजबूर, आईपीएल नीलामी ने खत्म किया बचा करियर!

Updated on 29-11-2024 02:09 PM
नई दिल्ली: 34 साल के तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है। बता दें कि कौल आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी का भी हिस्सा थे। लेकिन वह अनसोल्ड रहे। वहीं अब हम आपको बताने जा रहे हैं उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जो मेगा ऑक्शन में ना बिकने की वजह से संन्यास लेने पर मजबूर हो सकते हैं।

अमित मिश्रा

भारत के दिग्गज लेग स्पनिर में से एक अमित मिश्रा भी आईपीएल 2025 में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। मिश्रा जी का नाम ऑक्शन में ही नहीं आया। जो फाइनल खिलाड़ियों की लिस्ट मेगा नीलामी के लिए जारी होती है। उसमें अमित मिश्रा का नाम नहीं था। अमित अब सिर्फ आईपीएल में ही खेलते थे। वह भी ऑफिशियली कभी भी रिटायरमेंट ले सकते हैं।

पीयूष चावला

भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेल चुके पीयूष चावला भी इस बार मेगा नीलामी में अनसोल्ड रहे। उनको भी किसी ने नहीं खरीदा। हालांकि चावला इस वक्त डॉमेस्टिक क्रिकेट जरूर खेल रहे हैं।

मयंक अग्रवाल

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं। वहीं हाल ही में आईपीएल मेगा ऑक्शन में भी उन्हें किसी ने नहीं खरीदा। उनका बेस प्राइस 1 करोड़ था। अब आईपीएल में भी अनसोल्ड रहने के बाद मयंक संन्यास लेने का मन बना सकते हैं

डेविड वॉर्नर

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं। लेकिन वह आईपीएल में खेलने के इच्छुक थे। हालांकि आईपीएल मेगा ऑक्शन 2025 में उन्हें किसी ने नहीं खरीदा। हाल फिलहाल में कहीं नहीं खेल रहे हैं। वह अपना प्रोफेशनल क्रिकेट पूरी तरह से समाप्त करने का मन बना सकते हैं।

ऋषि धवन

हिमाचल प्रदेश के ऋषि धवन भी भारतीय टीम के लिए वनडे और टी20 खेल चुके हैं। हालांकि 2016 में उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी मैच खेला था। धवन आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे। लेकिन वह लगातार डॉमेस्टिक क्रिकेट में खेल रहे हैं और कुछ चमत्कार होने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अगर ऋषि धवन कुछ समय बाद रिटायरमेंट का ऐलान कर देंगे तो वह हैरानी की बात नहीं होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 April 2025
हैदराबाद: पिछले साल आईपीएल का फाइनल खेलने वाले सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की हालत इस बार पतली है। हैदराबाद ने इस सीजन कुल 5 मैच खेले हैं जिसमें से 4 लगातार…
 07 April 2025
मुंबई: आईपीएल 2025 का आज बड़ा मुकाबला मुंबई इंडियंस (एमआई) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। एमआई का इस सीजन में प्रदर्शन कुछ खास नहीं…
 07 April 2025
हैदराबाद: आईपीएल 2025 के एक अहम मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को गुजरात टाइटंस से मुंह को खानी पड़ी है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम ने कमाल करते हुए टीम को…
 07 April 2025
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा स्पिनर दिग्वेश राठी आईपीएल 2025 में छाए हुए हैं। उन्होंने कई बड़े अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को अपनी फिरकी में फंसाया है। लेकिन, अपनी 'नोटबुक सेलिब्रेशन' की वजह…
 07 April 2025
चेन्नई: आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) मुश्किल दौर से गुजर रही है। बड़े-बड़े सूरमाओं से भरी टीम आईपीएल पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है। पांच बार की आईपीएल विजेता सीएसके…
 07 April 2025
हैदराबाद: गुजरात टाइटंस के हेड कोच आशीष नेहरा आमतौर पर काफी चिल रहते हैं, लेकिन आईपीएल में कई बार उन्हें अपनी टीम के खिलाड़ियों के ऊपर बहुत जोर से गुस्सा आ…
 07 April 2025
मुंबई: मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जब आईपीएल 2025 में आज आमने-सामने होंगे तो हर किसी की निगाहें हिटमैन रोहित शर्मा पर होंगी। रोहित शर्मा इस सीजन में अभी तक वैसा प्रदर्शन…
 28 February 2025
नई दिल्ली: महेंद्र सिंह सिंह धोनी ने 2019 में भारत के लिए आखिरी मैच खेला था। 2020 में धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। तब से…
 28 February 2025
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 10वां मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में आज खेला जाएगा। इसमें स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया और हशमतुल्लाह शाहिदी की अगुवाई वाली अफगानिस्तान की टीमें…
Advt.