59वीं DGP-IGP कॉन्फ्रेंस में आज शामिल होंगे पीएम मोदी:कल गृह मंत्री ने उद्घाटन किया, देश के 3 बेस्ट पुलिस स्टेशन को मिली ट्रॉफी

Updated on 30-11-2024 02:07 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भुवनेश्वर में शनिवार से शुरू हो रहे DGP-IGP कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। वे कल शाम भुवनेश्वर पहुंच गए थे। आज वे भुवनेश्वर के लोकसेवा भवन कन्वेंशन सेंटर में जाएंगे।

इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने 29 नवंबर को कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन किया। जहां उन्होंने विशिष्ट सेवा करने वाले देश के 3 सर्वश्रेष्ठ पुलिस थानों को ट्रॉफी दी गई।

इस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय सुरक्षा के महत्वपूर्ण घटकों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। जिसमें आतंकवाद, वामपंथी उग्रवाद, कोस्टल डिफेंस, नए आपराधिक कानून और ड्रग्स जैसे मुद्दे शामिल हैं।

कॉन्फ्रेंस में देश की आंतरिक-बाहरी सुरक्षा पर होगी चर्चा

इस कॉन्फ्रेंस में कानून और व्यवस्था के मुद्दों पर राज्यों के प्रदर्शन की जांच, देश में सुरक्षा और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के सामने आने वाली चुनौतियों से निपटने के तरीकों का पता लगाने पर चर्चा की जाएगी। सम्मेलन के दौरान आंतरिक सुरक्षा, वामपंथी उग्रवाद, आतंकवाद और आतंकवाद-रोधी, साइबर अपराध और AI से आने वाली चुनौतियों जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति मेडल भी दिया गया

मोदी ने 2014 में PM बनने के बाद से पूरे देश में कॉन्फ्रेंस के आयोजन को प्रोत्साहित किया है। यह सम्मेलन अब तक गुवाहाटी (असम), कच्छ के रण (गुजरात), हैदराबाद (तेलंगाना), टेकनपुर (ग्वालियर, मध्य प्रदेश), स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (केवड़िया, गुजरात), पुणे (महाराष्ट्र), लखनऊ (उत्तर प्रदेश), नई दिल्ली और जयपुर (राजस्थान) में आयोजित किया जा चुका है। इस बार यह ओडिशा में हो रहा है।

पन्नू की धमकी के चलते सुरक्षा बढ़ाई

प्रतिबंधित सिख फॉर जस्टिस (SFJ) संगठन के संस्थापक पन्नू ने कुछ दिन पहले धमकी भरा वीडियो जारी किया था। जिसमें उसने नक्सलियों, माओवादियों, कश्मीरी आतंकवादियों से DG-IGP कॉन्फ्रेंस-2024 में डिस्टरबेंस करने कहा था। इसके चलते 59वें DG-IGP कॉन्फ्रेंस 2024 के लिए 70 से ज्यादा पुलिस फोर्स की प्लाटून तैनात की गई हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 April 2025
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने काशी में कहा-औरंगजेब को आदर्श न मानने वाले भारतीयों का संघ में स्वागत है। शाखा में शामिल होने वाले सभी…
 07 April 2025
जयपुर में 13 मई 2008 को हुए सिलसिलेवार बम ब्लास्ट मामले से जुड़े जिंदा बम केस में कोर्ट ने 4 आरोपियों को दोषी करार दिया गया है। सरवर आजमी, मोहम्मद…
 07 April 2025
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज जम्मू और कश्मीर दौरे के दूसरे दिन LoC और कठुआ में BSF की चौकी पर जाएंगे। यहां वे मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था और हालात का जायजा…
 07 April 2025
सुप्रीम कोर्ट भवन के विस्तार के लिए दिल्ली हाईकोर्ट ने परिसर में खड़े 26 पेड़ों के ट्रांसप्लांट की मंजूरी दे दी है। इस प्रोजेक्ट के तहत नए कोर्टरूम, कॉन्स्टीट्यूशनल कोर्ट,…
 07 April 2025
नए वक्फ कानून का समर्थन करने पर मणिपुर के थोउबल जिले में रविवार को भीड़ ने भाजपा बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष असगर अली मकाकमयुम के घर में…
 07 April 2025
पश्चिम बंगाल के BJP अध्यक्ष और सांसद सुकांत मजूमदार ने रविवार को दावा किया कि कोलकाता के पार्क सर्कस सेवन पॉइंट इलाके में रामनवमी की रैली पर हमला हुआ।सोशल मीडिया…
 07 April 2025
राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। आज सोमवार को 14 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। रविवार को बाड़मेर-जैसलमेर में पारा 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच…
 07 April 2025
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को वक्फ कानून की संवैधानिक वैधता को चुनौती देनी वाली याचिकाओं पर सुनवाई करने की सहमति दे दी है। CJI संजीव खन्ना ने कहा- मैं दोपहर…
 28 February 2025
दिल्ली की कानून-व्यवस्था को लेकर गृह मंत्रालय में हाईलेवल मीटिंग खत्म हो गई है। इसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, CM रेखा गुप्ता, दिल्ली के गृहमंत्री आशीष सूद, दिल्ली पुलिस कमिश्नर,…
Advt.