राइस मिलर के 25 ठिकानों पर छापा, डेढ़ करोड़ रुपये और 12 लाॅकर मिले

Updated on 30-01-2025 01:54 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा व आंध्रप्रदेश में आयकर विभाग ने बुधवार को राइस मिलर व ब्रोकर के 25 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा है।

टीम को अलग-अलग स्थानों से अब तक डेढ़ करोड़ रुपये और 12 लाकर मिले हैं। चावल कारोबारियों के यहां से ज्वेलरी भी मिली है।
जांच टीम ने बुधवार को रायपुर, राजनांदगांव, भिलाई, तिल्दा के साथ महाराष्ट्र के गोंदिया, ओडिशा सहित आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में भी छापा मारा।

कच्चे में करोड़ों रुपये के लेनदेन के मामले में यह कार्रवाई चल रही है।
रायपुर में सत्यम बालाजी राइस इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड और साईं हनुमंत ग्रुप से जुड़े सड्डू स्थित राइस मिल के अलावा उनके कई अन्य ठिकानों सहित ब्रोकर के यहां छापे की कार्रवाई की है। कार्रवाई में छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र और तेलंगाना के दो सौ से अधिक आयकर अधिकारी शामिल हैं।टीम ने सड्डू स्थित जिस राइस मिल में छापे की कार्रवाई की है, उसी परिसर में छह अन्य राइस मिल संचालित होने की बात सामने आई है।

इसी के साथ ही सड्डू मार्ग पर सत्यम बालाजी से जुड़े एक कार शोरूम में आईटी की टीम ने दबिश दी है। कार्रवाई के दौरान 30 बैंक पासबुक और लाकर मिलने की बात सामने आई है। खातों में कच्चे में करोड़ों का लेनदेन किया गया है। चावल कारोबारियों द्वारा ब्रोकर के माध्यम से विदेश में चावल निर्यात किया जाता था।

इसके दस्तावेज मिले हैं। ब्रोकरों के माध्यम से सेल कंपनी बनाकर निर्यात किए जाने की बात सामने आई है। आयकर की टीम सुबह पांच बजे छापा मारने पहुंची।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 April 2025
बिलासपुर ।  राम नवमी के पावन अवसर पर बिलासपुर पुलिस ग्राउंड में आयोजित "श्री रामलला दर्शन यात्रा" का भव्य शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने ध्वज फहराकर किया।"चलो अयोध्या" नामक…
 07 April 2025
रायपुर। राजीव समौदा-निसदा डायवर्सन योजना (फेस-2) के अंतर्गत निर्माणाधीन ट्रफ एवं डी.आर.बी. कार्य का मुख्य तकनीकी परीक्षक (सतर्कता) आर. पुराम ने स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन एक्वाडक्ट की गुणवत्ता…
 07 April 2025
मोहला ।  भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के भूमि संसाधन विभाग द्वारा जल और भूमि संसाधनों के संरक्षण और सतत उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 5 अप्रैल 2025…
 07 April 2025
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के नवनियुक्त अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में शामिल हुए।इस अवसर पर मुख्यमंत्री…
 07 April 2025
रायपुर। अक्षय ऊर्जा का अधिक से अधिक उपयोग स्वच्छ, सुरक्षित भविष्य की ओर ले जाएगा। बिजली आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में…
 07 April 2025
राजनांदगांव।  रामनवमी शोभा यात्रा समिति द्वारा रामनवमी के उपलक्ष्य में  7 अप्रैल सोमवार को भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया है।यह शोभा यात्रा दोपहर 3 बजे निकाली जायेगी जो…
 07 April 2025
बगिया। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कांसाबेल विकास खंड के ग्राम बगिया में 72 लाख 30 हजार की लागत से निर्मित हेलीपेड लाउन्ज का लोकार्पण किया।सर्व सुविधायुक्त युक्त लाउन्ज में दो…
 07 April 2025
जगदलपुर।  बस्तर संभाग के लिए नासूर बन चुके नक्सलवाद का पदार्पण 1980 के दशक में हुआ, बस्तर में पहली नक्सली वारदात 4 अप्रेल 1991 को बीजापुर के मरईगुडा-गोलापल्ली में जवानों के…
 07 April 2025
दुर्ग । जिले के ग्राम अछोटी में आयोजित सुखी समृद्ध ग्राम कार्यशाला के समापन कार्यक्रम में आज प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री  विजय शर्मा शामिल हुए। अभ्युदय…
Advt.