MP में गर्मियों की छुट्टियों का एलान... छात्रों को मिलेगा 46 दिन का आराम, शिक्षक हुए नाराज

Updated on 07-04-2025 12:22 PM
भोपाल। मध्य प्रदेश में एक मई से शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए गर्मी की छुट्टी 46 दिन रहेगी। यह एक मई से प्रारंभ होकर 15 जून तक चलेगी। वहीं शिक्षकों को 31 दिन का ग्रीष्मकालीन अवकाश मिलेगा। यह एक मई से 31 मई तक रहेगा।

शिक्षक संगठनों का कहना है कि पिछले वर्ष सात दिन छुट्टी कम मिली थी। इस वर्ष 15 दिन की कटौती की गई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने वर्ष 2025-26 के लिए शैक्षणिक कैलेंडर के तहत अवकाश घोषित कर दिए हैं।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के साथ-साथ वर्षभर के दौरान अन्य अवकाशों के आदेश भी जारी कर दिए हैं। अक्टूबर में दो बार अवकाश मिलेगा। दशहरा का अवकाश एक से तीन अक्टूबर तक रहेगा। वहीं दीपावली का अवकाश 18 से 23 अक्टूबर तक दिया गया है।

पांच दिन का रहेगा शीतकालीन अवकाश

शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर से चार जनवरी 2026 तक रहेगा। इस बार दशहरा में तीन दिन, दीपावली में छह दिन और शीतकालीन अवकाश पांच दिन का रहेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 April 2025
मप्र की उच्च शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब कॉलेज और यूनिवर्सिटी में साल में दो बार एडमिशन मिल सकेगा। जुलाई/अगस्त के साथ जनवरी/फरवरी में भी…
 07 April 2025
स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ देने के लिये राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य से…
 07 April 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मैहर में माँ शारदा देवी का भव्य शारदा लोक का निर्माण किया जायेगा। इसी तरह चित्रकूट में वनवासी भगवान श्रीराम लोक का…
 07 April 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि चित्रकूट केवल एक धार्मिक स्थल ही नहीं, हमारी सनातन संस्कृति, सामाजिक और राष्ट्रीय चेतना का जीवंत केंद्र है। यह परमधाम मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान…
 07 April 2025
भोपाल में रामनवमी पर धूमधाम से मनाया गया। रविवार को इस मौके पर शहर के विभिन्न मंदिरों और धार्मिक-सामाजिक संगठनों द्वारा विशेष तैयारियां की गई। विशेष तौर पर मंदिरों को…
 07 April 2025
बेतवा नदी में 6 माह बाद फिर जलधार फूट पड़ी है। यह नदी अपने उद्गम स्थल झिरी-बहेड़ा में ही सूख चुकी थी। इस मामले को लेकर 22 मार्च को खबर…
 07 April 2025
भोपाल के बगरोदा में 6 महीने पहले दिल्ली एनसीबी ने जिस ड्रग फैक्ट्री में छापा मारा और 1834 करोड़ का ड्रग पकड़ा वहां कुख्यात ड्रग तस्कर शोएब लाला स्वयं माल…
 07 April 2025
भोपाल। मध्य प्रदेश में एक मई से शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए गर्मी की छुट्टी 46 दिन रहेगी। यह एक मई से प्रारंभ होकर 15 जून तक चलेगी। वहीं शिक्षकों…
 07 April 2025
भोपाल: गर्मी की छुट्टियों और यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा अप्रैल माह में विभिन्न मार्गों पर साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया…
Advt.