छत्तीसगढ़ व भिलाई के विकास की रफ्तार में कोई कमी नही होगी: देवेन्द्र यादव

Updated on 25-02-2025 11:38 AM

भिलाई। भिलाई के युवा विधायक देवेन्द्र यादव सेक्टर-5 स्थित अपने कार्यालय में  भिलाईवासियों के साथ भेंट-मुलाकात किये। बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग व युवा साथियों ने उन्हे पुष्पगुच्छ व केक लेकर पहुंचे थे। कई युवा साथियों ने बी लेटेड हैप्पी बर्डडे टू यू कहकर उनके जन्मदिन का केक काटा और जन्मदिन की खुशियों को सांझा किया। आज इस भेंट मुलाकात में आए लोगों ने युवा विधायक देवेन्द्र को शादी के निमंत्रण कार्ड के अलावा महाशिवरात्रि के आयोजन में अतिथि के रुप में निमंत्रण कार्ड को स्वीकार करने निमंत्रण दिया।

सात माह बाद जेल से छुटने के बाद लगे भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में युवा,बुजुर्गो व महिलाओं का जमघट देखा गया। देवेन्द्र यादव सभी बुजुर्गो से झुककर आर्शिवाद लिया। युवा विधायक देवेन्द्र ने कहा कि अब मै आ गया हूं, मेरे विधानसभा क्षेत्र व छत्तीसगढ़ में विकास की रफ्तार में कोई कमी नहीं होगी।

आप सबका स्नेह व आर्शिवाद इसी तरह बना रहे। उन्हे बधाई देने वालों में प्रमुख रुप से कांग्रेस नेता वाय के सिंग, पार्षद लालचंद वर्मा, कांग्रेस नेता रफीक खान, निरंजन बिसई, जुल्फीकार राणा, यशराज सिंग, अंकुश जायसवाल, सुमीत पवार, अर्जुन शर्मा, स्वच्छता अभियान टीम के सक्रिय सदस्य प्रेम साहू, सरिता परगनिहा जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, सूर्यकांत सिन्हा, मनीष तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकत्र्ता मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 April 2025
बिलासपुर ।  राम नवमी के पावन अवसर पर बिलासपुर पुलिस ग्राउंड में आयोजित "श्री रामलला दर्शन यात्रा" का भव्य शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने ध्वज फहराकर किया।"चलो अयोध्या" नामक…
 07 April 2025
रायपुर। राजीव समौदा-निसदा डायवर्सन योजना (फेस-2) के अंतर्गत निर्माणाधीन ट्रफ एवं डी.आर.बी. कार्य का मुख्य तकनीकी परीक्षक (सतर्कता) आर. पुराम ने स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन एक्वाडक्ट की गुणवत्ता…
 07 April 2025
मोहला ।  भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के भूमि संसाधन विभाग द्वारा जल और भूमि संसाधनों के संरक्षण और सतत उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 5 अप्रैल 2025…
 07 April 2025
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के नवनियुक्त अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में शामिल हुए।इस अवसर पर मुख्यमंत्री…
 07 April 2025
रायपुर। अक्षय ऊर्जा का अधिक से अधिक उपयोग स्वच्छ, सुरक्षित भविष्य की ओर ले जाएगा। बिजली आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में…
 07 April 2025
राजनांदगांव।  रामनवमी शोभा यात्रा समिति द्वारा रामनवमी के उपलक्ष्य में  7 अप्रैल सोमवार को भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया है।यह शोभा यात्रा दोपहर 3 बजे निकाली जायेगी जो…
 07 April 2025
बगिया। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कांसाबेल विकास खंड के ग्राम बगिया में 72 लाख 30 हजार की लागत से निर्मित हेलीपेड लाउन्ज का लोकार्पण किया।सर्व सुविधायुक्त युक्त लाउन्ज में दो…
 07 April 2025
जगदलपुर।  बस्तर संभाग के लिए नासूर बन चुके नक्सलवाद का पदार्पण 1980 के दशक में हुआ, बस्तर में पहली नक्सली वारदात 4 अप्रेल 1991 को बीजापुर के मरईगुडा-गोलापल्ली में जवानों के…
 07 April 2025
दुर्ग । जिले के ग्राम अछोटी में आयोजित सुखी समृद्ध ग्राम कार्यशाला के समापन कार्यक्रम में आज प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री  विजय शर्मा शामिल हुए। अभ्युदय…
Advt.