
जानकारी के मुताबिक एक नाबालिग हत्या, दूसरा लूट और तीसरा अन्य मामले में बाल संप्रेक्षण गृह में रखा गया था। रविवार की रात तीनों दीवार फांदकर भाग निकले। जिसकी भनक लगते ही प्रबंधन ने फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
एएसपी ने की घटना की पुष्टि
ASP सुखनंदन राठौर ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बच्चों के बाल सुधार गृह से भागने की सूचना मिली है। आगे विधिवत कार्रवाई की जा रही है। नाबालिगों की तलाश में कई टीमें गठित की गई है। पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बच्चे कहीं उनके संपर्क में तो नहीं हैं।
पहले भी हो भाग चुके हैं नाबालिग
बताया जा रहा है कि इससे पहले भी बाल संप्रेषण गृह से नाबालिगों के भागने की घटनाएं हो चुकी हैं। वहीं इस मामले में संबंधित विभाग के अफसरों की भी लापरवाही खुल कर सामने आ रही है। जिम्मेदार अफसरों ने पहले हुई घटनाओं से सबक नहीं लिया, जिसकी वजह से फिर देर रात नाबालिग संप्रेषण गृह से भागने में कामयाब हो गए।