शोभिता धुलिपाला की लाल साड़ी, मांग टीका... पेली कुथुरु की रस्में, तस्वीरें देख लोग बोले- ऐसी दुल्हन पहले न देखी
Updated on
02-12-2024 05:00 PM
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी में अब महज दो दिन बचे हैं। होनेवाली दुल्हन और दूल्हे राजा के लिए प्री वेडिंग की रस्में लगातार हो रही हैं। शोभिता ने प्री वेडिंग की रस्मों की कुछ झलकियां शेयर की हैं, जिसे देखकर लोग उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे। धुलिपाला ने 'राता समारोह' के लिए अपनी मां और दादी के पुराने गहने पहने थे।इन तस्वीरों में शोभिता लाल रंग की साड़ी में बिल्कुल दुल्हन की तरह अभी से दिख रही हैं। कुछ तस्वीरों में घर की महिलाएं उन्हें हल्दी लगाती हुई और कुछ अन्य रस्में निभाती दिख रही हैं।
फैन्स ने कहा- इतनी एलिगेंट दुल्हन इससे पहले कभी नहीं देखी
इन तस्वीरों पर एक यूजर ने लिखा है- मैंने इतनी प्यारी और इतनी एलिगेंट दुल्हन इससे पहले कभी नहीं देखी। वहीं कुछ लोग यहां सामंथा को याद कर रहे हैं। एक ने कहा- किसी और महिला की खुशियां बर्बाद करके कोई इतना खुश कैसे हो सकता है और यह सब करने के बाद वो ये दिखा रही हैं कि वह बहुत आध्यात्मिक, सांस्कृतिक रूप से समृद्ध हैं, रुको कर्म कभी नहीं छूटता।
शोभिता के साथ नागा की हैदराबाद में मुलाकात हुई थी
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ठीक दो दिन बाद 4 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने को तैयार हैं। बता दें कि 8 अगस्त को नागा चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला से सगाई की थी। नागा चैतन्य की पहली शादी साल 2017 में सामंथा रुथ प्रभु से हुई थी। इस शादी के चार साल बाद दोनों ने साल 2021 में तलाक ले लिया था। इसके कुछ महीने बाद 2022 में चैतन्य की 'मेड इन हेवन' स्टार शोभिता के साथ हैदराबाद में मुलाकात हुई थी। उस वक्त एक्ट्रेस हैदराबाद में अपनी फिल्म 'मेजर' का प्रमोशन कर रही थीं।
उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई
बताया जाता है कि इसी दौरान शोभिता ने नागा चैतन्य और अपने कुछ दोस्तों के साथ अपना बर्थडे भी सेलिब्रेट किया था। इसी पार्टी के दौरान उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और जल्द ही, उन्होंने डेटिंग शुरू कर दी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद जया बच्चन का मिजाज अक्सर गर्म ही देखा गया है। वह अक्सर अपने तेवर के कारण सुर्खियों में छाई रहती हैं। कभी पैप्स पर भड़कती हैं…
साउथ इंडस्ट्री में बीते कुछ समय से सितारों के घर पर इनकम टैक्स की छापेमारी हो रही है। हाल ही में एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन को नोटिस मिला था। अब 'एम्पुरान'…
सलमान खान की 'सिकंदर' ने पहले दिन यानी 30 मार्च को 26 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर शानदार ओपनिंग की थी। फिर दूसरे दिन इसमें उछाल आया और वह 29 करोड़ पहुंच…
गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह भले ही प्रेग्नेंट नहीं। मगर कॉमेडियन के चाचा की बेटी सौम्या सेठ जरूर मां बनने वाली हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर…
तेलुगू सिनेमा के दो सबसे मशहूर एक्टर्स राम चरण और अल्लू अर्जुन ने अलग-अलग स्टाइल, जबरदस्त फैन फॉलोइंग और रिकॉर्ड तोड़ने वाली फिल्मों के साथ अपनी विरासत बनाई है। दिग्गज…
'एक्के काम करने को, एक्के तरीके से जीने को। आखिर एतना बड़ा जिंदगी क्यों, जो भी करना है, इसी धरती पर करना है, दोबारा थोड़े ही पैदा होंगे... समझे।' राम…