महिलाओं ने अस्‍ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्‍य, आमातालाब छठ घाट पर उमड़े श्रद्धालु

Updated on 28-10-2025 03:41 PM
रायपुर । लोक आस्था का महापर्व छठ पर सोमवार को व्रती महिलाओं राजधानी के आमातालाब छठ घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। 4 दिनों तक चलने वाले इस लोक आस्था के पर्व का कल तीसरा दिन था। रायपुर विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष रमेश शर्मा ने बताया कि आमातालाब छठ घाट पर लोक आस्था का महापर्व छठ पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।

सोमवार शाम को अस्‍ताचलगामी सूर्य को अर्घ्‍य देने के लिए आमातालाब छठ घाट पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। पारंपरिक गीतों और पूजा के बीच माहौल आस्थामय नजर आया। इस मौके पर भोजपुरी इंडस्‍ट्री के कलाकार भी भक्ति में सराबोर नजर आए। घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और प्रशासन ने व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष टीम तैनात की थी। छठ पूजा की खासियत यह रही कि लोग सुबह से ही तैयारी में जुटे रहे और शाम होते ही सूर्य को अर्घ्‍य देने के लिए घाटों पर पहुंचे। 
सोमवार को इस पर्व के तीसरे दिन व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। 28 अक्टूबर को प्रातः 6 बजे उषा अर्घ्य उगते सूर्य को अर्घ्य दिया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के विधायक एवं पार्षद गण,मंडल अध्यक्ष सहित समाज के सभी सदस्य सपरिवार उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में विशेष रूप से विश्वकर्मा समाज के पूजन व्यवस्था हेतु युवा वर्ग से सुरज शर्मा,विनय शर्मा,रोहित,विश्वकर्मा संतोष विश्वकर्मा,शंकर शर्मा,सुनील शर्मा,सन्नी शर्मा,आकाश शर्मा एवं अन्य सदस्यों ने अपना योगदान दिया है।  

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 November 2025
रायगढ़, छत्तीसगढ़ में धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू हो जाएगा। ऐसे में इस बार भी धान के अवैध परिवहन रोकने के लिए 10 अंतरराज्यीय चेक पोस्ट बनाए गए हैं। साथ…
 03 November 2025
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में रविवार रात तीन नाबालिग बाल संप्रेक्षण गृह से भाग निकले। वहीं अब पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि तीनों नाबालिगों को पता चल…
 03 November 2025
दुर्ग, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में महाराष्ट्र की महिला तांत्रिक ने 11 लाख के 11 करोड़ बना दूंगी बोलकर 1 लाख की ठगी की। एकादशी के दिन तंत्र-मंत्र विधि से पूजा…
 03 November 2025
रायपुर, छत्तीसगढ़ में इस बार विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं की सुविधा के लिए बूथों की संख्या बढ़ाई जाएगी। राज्य निर्वाचन विभाग ने 2828 नए मतदान केंद्र स्थापित करने का फैसला…
 03 November 2025
रायपुर, छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के सरेंडर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार को घेरा है। बैज ने कहा कि कहा कि नक्सलियों के लगातार हो रहे आत्मसमर्पण के पीछे…
 03 November 2025
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कांकेर जिले के कई गांवों में पादरियों और धर्मांतरित ईसाइयों के प्रवेश पर बैन के खिलाफ दायर जनहित याचिका को खारिज कर दिया है। चीफ जस्टिस रमेश…
 03 November 2025
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 25 सालों में गांव-गांव में बिछे सड़कों के नेटवर्क ने राज्य के ग्रामीण इलाकों की काया पलट दी है। अब राज्य के गांवों में नई सड़कों से…
 03 November 2025
रायपुर/पटना। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महिला सुरक्षा वाले बयान को लेकर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में बिहार विकास…
 03 November 2025
रायपुर। राजधानी में एक दिन के अंतराल में लगातार दूसरी हत्या से सनसनी फैल गई है। दो दिनों में दो हत्याएँ और तीन लोग घायल हो चुके हैं। ताज़ा मामला कचना…
Advt.