ब्लैकस्टोन के निवेश से पहले झुनझुनवाला ने बढ़ाई इस बैंक में हिस्सेदारी, 52 हफ्ते के टॉप पर शेयर

Updated on 28-10-2025 04:17 PM
नई दिल्ली: दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला ने हाल में एक बड़ा दांव खेला है। उन्होंने फेडरल बैंक में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। उन्होंने इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में इस प्राइवेट बैंक में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा दी है। जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान उन्होंने इस बैंक के 2.3 करोड़ शेयर यानी लगभग 0.9% हिस्सेदारी खरीदी है। Trendlyne के आंकड़ों के अनुसार बैंक में अब उनकी कुल हिस्सेदारी अब 2.4% हो गई है। दिवंगत राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला के पास फेडरल बैंक के 5.9 करोड़ शेयर हैं। जून तिमाही में उनके पास फेडरल बैंक के 3.6 करोड़ शेयर थे।

दिलचस्प बात है कि रेखा झुनझुनवाला ने ये शेयर तब खरीदे जब प्राइवेट इक्विटी कंपनी ब्लैकस्टोन ने फेडरल बैंक में 705 मिलियन डॉलर का निवेश करने की घोषणा की थी। ब्लैकस्टोन इस निवेश से बैंक में 9.9% हिस्सेदारी खरीदेगा। इस कदम से अमेरिकी प्राइवेट इक्विटी कंपनी फेडरल बैंक की सबसे बड़ी शेयरधारक बन जाएगी। फेडरल बैंक ने पिछले हफ्ते बताया था कि ब्लैकस्टोन अपनी सिंगापुर स्थित एक सहयोगी कंपनी के जरिए यह हिस्सेदारी खरीदेगा।

52 हफ्ते के टॉप पर शेयर

कई ब्रोकरेज फर्मों ने फेडरल बैंक के शेयर पर तेजी का रुख दिखाया है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने Buy कॉल दिया है और शेयर का टारगेट मूल्य 250 रुपये प्रति शेयर रखा है। फर्म का कहना है कि इस सौदे से अगले 18 महीनों में बैंक के CET1 अनुपात में लगभग 280 बेसिस पॉइंट का सुधार होने की उम्मीद है। साथ ही वित्त वर्ष 2027 के लिए अनुमानित ABV (एम्बेडेड वैल्यू, यानी कंपनी का आंतरिक मूल्य) में लगभग 4% की वृद्धि हो सकती है। बीएसई पर बैंक का शेयर आज 52 हफ्ते के टॉप 235.30 रुपये पर पहुंच गया।
रेखा झुनझुनवाला ने टाइटन कंपनी में भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। उन्होंने दूसरी तिमाही में इस कंपनी के 15 लाख शेयर और खरीदे हैं जो कंपनी की कुल हिस्सेदारी का लगभग 0.2% है। ट्रेंडलाइन के आंकड़ों के अनुसार इस खरीद के बाद टाटा ग्रुप की इस कंपनी में उनकी कुल हिस्सेदारी अब 5.3% हो गई है।
बीएसई के आंकड़ों के अनुसार रेखा झुनझुनवाला के पास टाइटन के 4.7 करोड़ शेयर हैं। झुनझुनवाला परिवार ने पहली बार 2002 और 2003 के बीच टाइटन में निवेश किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 November 2025
नई दिल्‍ली: रूस सह‍ित ओपेक+ देशों ने दिसंबर में तेल उत्पादन में थोड़ी बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इसके बाद 2026 की पहली तिमाही में उत्पादन बढ़ाने की रफ्तार पर…
 03 November 2025
नई दिल्‍ली: आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने भारत को अमेरिका के प्रस्तावित HIRE एक्‍ट को लेकर ज्यादा सावधान रहने की सलाह दी है। उनका कहना है कि यह कानून…
 03 November 2025
नई दिल्ली: अमेरिका की ओर से लगाए गए भारी टैरिफ के कारण भारत के निर्यात में बड़ी गिरावट आई है। थिंक टैंक ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (जीटीआरआई) की नई रिपोर्ट से…
 03 November 2025
नई दिल्‍ली: गाजियाबाद के असीम रावत की कहानी पारंपरिक भारतीय उद्यमिता और आत्मविश्वास की शानदार मिसाल है। 14 साल तक सफल सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम करने के बावजूद असीम…
 03 November 2025
अहमदाबाद: गुजरात में गिर सोमनाथ (Gir Somnath) जिले के उना (Una) में एक आदमी एक दिन अपने मरहूम दादाजी के कमरे की सफाई कर रहे थे। उन्होंने दादाजी का बक्सा…
 03 November 2025
नई दिल्ली: अनिल अंबानी और उनके रिलायंस ग्रुप के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच तेज हो गई है। ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति जब्त की…
 03 November 2025
नई दिल्ली: घाटे में चल रही वोडाफोन आइडिया (Vi) को अमेरिकी कंपनी का सहारा मिल सकता है। इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार अमेरिकी निवेश फर्म टिलमैन ग्लोबल होल्डिंग्स (TGH) वोडाफोन आइडिया में 4 से…
 03 November 2025
नई दिल्ली: क्रिप्टोकरेंसी की जब भी बात आती है, निवेशकों के बीच इसे लेकर मिलीजुली प्रतिक्रिया दिखाई देती है। फिर चाहे बात बिटकॉइन की हो या किसी दूसरी क्रिप्टो की। काफी…
 03 November 2025
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि OPEC+ (तेल उत्पादक देशों का समूह और उनके सहयोगी) ने अगले साल…
Advt.